फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिंकू के जीजा अमित को ढूंढने में जुटी पुलिस

Mon, 13 Oct 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव नमेनी भूड़ के पास रविवार की रात बुलंदशहर के रिंकू की लाश झाड़ियों में पड़ी मिली थी। वह जीजा अमित के साथ ट्रैक्टर से बुलंदशहर लौट रहा था। घटना के बाद से जीजा अमित मौके से गायब मिला। पुलिस अब घटना के खुलासे के लिए जीजा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बुलंदशहर में गांव टुंडा खेड़ा थाना छतारी निवासी रिंकू (28) पुत्र भूरे सिंह की लाश रविवार की रात गांव नमेनी भूड़ के पास रोड किनारे झाड़ियों में मिली थी। वह रविवार को बुलंदशहर से सोरोंजी के गांव बिरौची स्थित ससुराल आया था। उसके साथ जीजा अमित भी मौजूद था। शाम को दोनों ट्रैक्टर लेकर बुलंदशहर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रिंकू की लहूलुहान लाश मिली थी, जबकि अमित मौके से गायब था।
पुलिस ने रिंकू के साले समेत अन्य से पूछताछ की थी, लेकिन अमित के बारे में कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। ताकि घटना का सच सामने आ सके। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें मौत की वजह शॉक और हैमरेज निकली है। ट्रैक्टर पर रिंकू के साथ उसका जीजा अमित भी जा रहा था, जो घटना के बाद से गायब है। उसका नंबर भी बंद आ रहा है। उसकी तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

परिजन से पूछताछ में पता चला कि रिंकू की अपने जीजा अमित से काफी अच्छी दोस्ती थी। उसके घटना के बाद से गायब होने के कारण संदेह हो रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना का सच सामने आ सकेगा। एएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बुलंदशहर रवाना हुए परिजन
घटना की जानकारी होने पर रिंकू के परिजन देर रात कासगंज पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसके शव को बुलंदशहर वापस लेकर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें