फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुष्कर्म के चार आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Fri, 14 Jul 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म सभी चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस पूछताछ में अभी तक पुलिस को दुष्कर्म से जुड़़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। तीन आरोपी गांव से घटना के काफी दिनों पहले से बाहर रह रहे थे। मोबाइल सीडीआर से भी इस तथ्य की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस को युवती के अवसाद ग्रस्त होने और चिकित्सा के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इनकी भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



7 जुलाई को गंजडुंडवारा के एक गांव में एक युवती ने डीजल डालकर आत्मदाह कर लिया था। इस मामले में युवती के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पिता का कहना था कि पुलिस की कार्रवाई न होने पर युवती ने आत्मदाह का कदम उठाया। पिता के मुताबिक दुष्कर्म की घटना 6 जून को हुई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि जिन युवकों के खिलाफ यह मामला पंजीकृत कराया गया उनके परिवार से युवती के पिता की जमीनी रंजिश चल रही है और न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। चारों युवकों बलुआ, टिंकू, कल्लू और पांडा को हिरासत में ले लिया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।



- सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। आरोपी युवक भी वारदात के दिन गांव में नहीं थे। वह काफी दिनों से अलग अलग स्थानों पर रह रहे थे। युवती के अवसाद ग्रस्त होने का इलाज होने की बात सामने आई है। चिकित्सीय रिकॉर्ड भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें