फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गन्ना विकास समितियों के चुनाव फिर टले

Fri, 14 Jul 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। त्रिस्तरीय गन्ना विकास समितियों के चुनाव फिर से टल गए हैं।। चुनावों के लिए अभी नई तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। सावन में कांवड़ियों की भीड़ एवं बारिश अलर्ट को देखते हुए चुनावों को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन



न्यौली नगरिया चीनी मिल की गन्ना विकास एवं सहकारी चीनी मिल समिति के लगभग 20 हजार सदस्य है। जिले में 400 वार्ड हैं। किसान राजनीति की धुरी माने जाने वाली गन्ना विकास समितियों और सहकारी चीनी मिल समितियों के चुनाव की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने थी। इसे बढ़ाकर 14 जुलाई कर दिया गया था। 10 अगस्त तक प्रक्रिया को पूरा किया जाना था। सावन माह में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हापुड़, बागपत, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुजफ्फर नगर, मुरादाबाद, सीतापुर, मथुरा आदि जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा चुनाव का नया कार्यक्रम निर्धारित किए जाने के लिए निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा गया। इसके बाद निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव को टाल दिया है।




गन्ना विकास समिति एवं सहकारी चीनी मिल समिति के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। चुनाव के लिए नया कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है। - बीके मिश्रा, एआर कोअपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें