फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फाड़ दी पुलिसकर्मियों की वर्दी

Sat, 25 Nov 2023 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वारंटी के परिजनों ने पुलिस की बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी स्थित खातीपाड़ा में शुक्रवार रात वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर परिजन ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को पीटा और दरोगा की वर्दी फाड़ दी। नेम प्लेट नोंच दी। पथराव भी किया। पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची, तब तक हमलावर वारंटी को छुड़ाकर भाग चुके थे। पुलिस ने वारंटी शानू कुरैशी समेत नौ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। उधर, देर रात पुलिस टीम ने खातीपाड़ा में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लोहामंडी के खातीपाड़ा निवासी शानू कुरैशी के खिलाफ न्यायालय ने एनआई एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस में लगने वाली धारा) में गैर जमानती वारंट जारी किया था। आलमगंज चौकी पर तैनात दरोगा अरुण कुमार उसे गिरफ्तार करने खातीपाड़ा गए थे। घर के पास की दुकान पर दरोगा ने उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे चीता मोबाइल बाइक पर बैठाकर थाने ले जा रहे थे।

उधर, शानू के पकड़े जाने का पता चलने पर उसके परिजन आ गए। उन्होंने भीड़ के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। शानू को छुड़ा लिया। चीता मोबाइल के सिपाहियों को बाइक से गिरा दिया, पिटाई लगा दी। नेम प्लेट नोंच ली। दरोगा की वर्दी फट गई। पथराव कर शानू कुरैशी को छुड़ा ले गए। घटना से अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दो दिन की जुदाई: पत्नी के एक कदम ने उजाड़ दिया सुहाग..., इस हाल में मिला पति का शव
विज्ञापन



चार आरोपी किए गिरफ्तार
एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला, मारपीट, वर्दी फाड़ने के आरोप में शानू कुरैशी उसके भाई के अलावा हाजी मोहम्मद उर्फ बाबू, इमरान कुरैशी, गुलफाम, असलम, ताेतला पठान, नदीम और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देर रात, टीम ने खातीपाड़ा निवासी चांद कुरैशी, आमीन कुरैशी, रिंकू और खंदौली निवासी कुंदन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें