फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला चिकित्सक के घर से 30 लाख की चोरी, करीबी पर पुलिस को शक...खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज

Sat, 11 Jan 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खेरागढ़ की रहने वाली महिला चिकित्सक के घर से हुई चोरी में किसी करीबी पर ही शक है। महिला चिकित्सक के घर से 30 लाख के जेवर और नकदी चोरी हुई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 
 
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ में महिला चिकित्सक के घर 30 लाख की चोरी में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस इसी शक के आधार पर पड़ताल कर रही है। चोर ने उसी अलमारी के ताले को तोड़ा, जिसमें नकदी और जेवर रखे थे। 
विज्ञापन


नगला उदैया रोड स्थित अलका हॉस्पिटल की संचालिका डाॅ. अलका मित्तल के बंद घर में बुधवार की रात चोरी हुई थी। डाॅ. अलका मित्तल पति और बेटी के साथ मुंबई में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गई थीं। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। पुलिस को घटना में किसी जानकार पर शक है।

मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर आए चोरों ने किसी दूसरे कमरों को निशाना नहीं बनाया। चोर ड्राइंग रूम में लगी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद के मुताबिक, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें