फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंटेनर में काजू की पेटियों के बीच गांजा, तस्करी के इस तरीके को देख पुलिस हैरान; चालक गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 09:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में  काजू की पेटियों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
काजू की पेटियों के बीच गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में काजू की पेटियों के बीच छिपाकर कंटेनर में गांजा ले जाते पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक तस्कर को पकड़ लिया। कंटेनर से 61 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। ओडिशा से गांजा लेकर मेवात जा रहा था। पकड़े गए गांजा की कीमत 7.50 लाख रुपये आंकी गई है। कंटेनर में पकड़े गई काजू की पेटियों के कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


 

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम को कोसी-कामर के नए रास्ते पर गश्त के दौरान रजबहा की पुलिया के पास एक कंटेनर खड़ा दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने कंटेनर में सो रहे चालक को आवाज लगाई तो पुलिस को देखकर घबराकर खिड़की से कूदकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया।
 

पूछताछ में बताया कि गाड़ी के मालिक के कहने पर यह कंटेनर लेकर आया हूं, जिसमें काजू की पेटियों की आड़ में गांजा भरा है। इस काम को वह गाड़ी मालिक के साथ मिलकर करता है। कंटेनर से 61.100 किलोग्राम गांजा तथा कंटेनर में 720 काजू की पेटियां बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमजद पुत्र सरफु निवासी खौसपरी थाना नगीना नूहं हरियाणा बताया।

आरोपी काजू के बिल आदि नहीं दिखा सका। वह कागजात मंगा रहा है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में बताया कि वह गांजा को ओडिशा से लाकर मेवात में ले जा रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगालने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाने में लगी है।
 
विज्ञापन

बढ़ती जा रही है गांजा तस्करी, ओडिशा से जुड़े तार
गांजा की तस्करी ओडिशा से हो रही है। सस्ती दर पर खरीदा गया गांजा लाया जाता है। इसको तस्कर छिपाकर लाते हैं। राजमार्ग के रास्ते होने के कारण तस्कर निकलने की कोशिश करते हैं। गांजा की मांग दिल्ली एनसीआर, मेवात, हरियाणा में अधिक हो रही है। पहले भी गांजा की तस्करी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें