मैनपुरी। डाकघर एलाऊ के शाखा डाकपाल हिमांशू पांडेय की याचिका पर सीजेएम न्यायालय से मांगी गई आख्या थाना प्रभारी नहीं भेज रहे हैं। पीडि़त की शिकायत पर 10 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
डाकघर एलाऊ के शाखा डाकपाल हिमांशू पांडेय के खिलाफ तत्कालीन प्रवर अधीक्षक डाकघर संजय कुमार ने 76179 रुपये की हेराफेरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपेार्ट की जांच करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में भेजी गई। चार्जशीट में शाखा डाकपाल हिमांशू पांडेय को 76179 रुपये का दोषी पाया गया। बाद में प्रवर डाक अधीक्षक ने 17 लाख की हेराफेरी की बात कही।
शाखा डाकपाल ने सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की। सीजेएम ने थानाध्यक्ष भोगांव से जांच करके आख्या मांगी है। कई महीने बीतने के बाद भी थाना प्रभारी आख्या नहीं भेज रहे हैं। पीडि़त शाखा डाकपाल हर तारीख पर न्यायालय के चक्कर लगा रहा है। सीजेएम ने थाना प्रभारी से आख्या मंगाने के लिए 10 अक्तूबर की तारीख तय कर दी है।