फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षी खुदकुशी कोशिश का मामला : डीआईजी कार्यालय से संबद्ध किए गए सहावर के थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाने में महिला आरक्षी द्वारा की गई खुदकुशी की कोशिश के मामले में नया मोड़ आया है। थाना प्रभारी को डीआईजी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस महकमे ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है, हालांकि अभी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर थाना सहावर में उस समय खलबली मच गई जब महिला आरक्षी वैशाली पुंडीर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। लाइव वीडियो वायरल होने के कारण साथियों द्वारा महिला आरक्षी को बचा लिया गया। महिला आरक्षी ने अस्पताल में उपचार के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। मामले में उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। डीआईजी ने जांच शुरू कराई। इधर विवाद बढ़ता देख थाना प्रभारी पर कार्रवाई कर दी गई है। थाना प्रभारी को डीआईजी कार्यालय अलीगढ़ से संबद्ध कर दिया गया है। अभी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है।
सहावर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा को उच्चाधिकारियों ने डीआईजी कार्यालय से संबद्ध किया है। वे कार्यमुक्त हो गए हैं। अभी नए थाना प्रभारी की तैनाती की नहीं हुई है। शैलेंद्र परिहार, सीओ सहावर
विज्ञापन

करणी सेना में आक्रोश
महिला आरक्षी वैशाली पुंडीर द्वारा थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोप के बाद करणी सेना में आक्रोश दिखाई दिया है। करणी सेना के पदाधिकारी मोहित चौहान ने बुधवार को सहावर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। पदाधिकारियों ने महिलाओं के सम्मान के लिए अनुरोध किया। मोहित ने बताया कि अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि सभी का सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें