फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू किया अभियान, पांच लपके गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी ने लपकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने स्टेशन परिसर में यात्रियों से टैक्सी लेने की जिद कर कर रहे कई लपकों को दबोच लिया। इसके बाद पार्किंग में लपकों की धरपकड़ शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। पांच लपकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह गतिमान, शताब्दी और ताज एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों के आने के समय लपके सक्रिय हो जाते हैं। कई दफा लपके यात्रियों के साथ अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायतें लगातार आ रही थीं। 

मंगलवार की सुबह जीआरपी इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने अपनी टीम के साथ लपकों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने पांच लपकों को हिरासत में ले लिया। वह अपनी टैक्सी के बारे में भी नहीं बता सके। इसके बाद पार्किंग में खड़ी अवैध टैक्सियों के चालकों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कई टैक्सी चालक भी भाग खड़े हुए। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टेशन पर लपकागिरी रोकने को लगातार अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें