फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह इंस्पेक्टर को एसपी ने इसलिए किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लापरवाही पर एसपी ने एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। अवकाश खत्म होने के बाद भी निरीक्षक के वापस न आने पर उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार राणा 31 दिसंबर को अवकाश लेकर गए हुए थे। उन्हें चार जनवरी 2020 को वापस आना था लेकिन निर्धारित दिन वह नहीं लौटे, तभी से वह लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। वह न्यायालय सुरक्षा का प्रशिक्षण टीओटी प्राप्त किए हुए हैं। उनके न आने से पुलिसकर्मियों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण भी नहीं हो सका। कर्तव्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता के चलते एसपी अजय कुमार पांडेय ने निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी कराई जाएगी। एसपी की इस कार्रवाई के बाद लापरवाह कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें