फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व की लड़ाई लड़ने वाले 19 लोगों को जेल

विज्ञापन
09एमएनपी-19-गांव मोटा में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव मोटा में बुधवार की शाम वर्चस्व को लेकर वर्तमान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच जमकर फायरिंग व मारपीट हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के 19 लोगों को जेल भेजा है। मौके से पुलिस ने दो लाइसेंसी असलहा और तीन कार भी बरामद कीं। जेल भेजे गए अधिकांश लोग भाजपा समर्थक हैं। एसपी के अनुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोटा में बुधवार की शाम करीब तीन बजे पूर्व प्रधान कुंवर पाल सिंह चौहान और वर्तमान प्रधान जगवीर सिंह के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट व कई राउंड फायरिंग भी हुई थी। इस दौरान पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से एक बाइक मे आग लगा दी गई थी। मौके पर बेवर और भोगांव पुलिस के पहुंचने के बाद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। देर शाम तक पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 19 लोग गिरफ्तार कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय कुमार पांडेय के आदेश पर पकड़े गए दोनों पक्ष के लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जेल भेजा गया। एसपी के अनुसार वर्चस्व को लेकर विवाद आगे न बढ़े, इसके लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
इन लोगों को भेजा गया जेल
पुलिस ने पूर्व प्रधान कुंवर पाल निवासी गांव मोटा और वर्तमान प्रधान जगवीर सिंह निवासी गांव मद्दापुर थाना बेवर को जेल भेजा। इसके अलावा दोनों पक्ष के बंटी उर्फ बिजेंद्र निवासी गांव कुचेला दन्नाहार, अमर पाल सिंह, अमित गांव मोटा, नितेश निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर शहर कोतवाली, अजीत कुमार निवासी मोहल्ला वंशीगोहरा शहर कोतवाली, मोनू, सुमित प्रताप सिंह निवासी गांव मद्दापुर भोगी बेवर, प्रशांत कुमार, उमेश सिंह निवासी आवास विकास शहर कोतवाली, अन्नू तिवारी, मनू चौहान, ओमप्रताप सिंह निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर, शिवम मिश्रा निवासी स्टेशन रोड निवासी स्टेशन रोड शहर कोतवाली, शिवम गुप्ता पुत्र प्रभाकर निवासी स्टेशन रोड, शिवम गुप्ता पुत्र आरेंद्र बाबू निवासी अवधनगर शहर कोतवाली, संजीव सिंह निवासी भदावर हाउस शहर कोतवाली और उदयप्रताप निवासी मोहल्ला छपट्टी शहर कोतवाली को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। सभी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें