फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस का प्लान-B, चौराहे पर 100 मीटर की परिधि में खड़े नहीं होंगे वाहन

Fri, 12 Sep 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की सड़कें लाख प्रयास के बाद भी जाम के दर्द से मुक्त नहीं हो पा रही हैं। अब पुलिस ने प्लान बी लागू कर दिया है। इसके तहत प्रमुख चौराहों पर 100 मीटर की परिधि में वाहन खड़े करने पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
यातायात को लेकर हुई बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रमुख चाैराहे पर 100 मीटर की परिधि में वाहन खड़े करने पर सख्ती की है। तीन दिन से भगवान टॉकीज चौराहे पर अभियान चलाया जा रहा है। ठेल और खोखे भी हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि शहर के प्रमुख चाैराहों पर अतिक्रमण की समस्या है। ऑटो और ई रिक्शा चालक भी गलत तरीके से वाहनों को खड़ा करते हैं। भगवान टाॅकीज पर इससे जाम लग रहा था। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी इस काम में लगाया गया है। रोडवेज बस भी चाैराहे से 100 मीटर दूर खड़े कराए जा रहे हैं। इससे अब चौराहे पर जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिली है। इसके अलावा अब सिकंदरा, बोदला, लोहामंडी, शाहगंज, टेढ़ी बगिया, रामबाग चाैराहे पर भी यह अभियान चलाया जाएगा।

 

एमजी रोड पर वाहनों की पार्किंग नहीं
एमजी रोड पर भी वाहनों की पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शोरूम संचालकों को निर्देशित किया गया है। अगर कोई वाहन खड़ा करता है तो उसके चालान किए जा रहे हैं।


 

त्योहार पर सुरक्षा के चाकचौबंद प्रबंध
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बोदला व्यापार मंडल के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं के साथ ही यातायात व्यवस्था में पुलिस और व्यापारियों के आपसी समन्वय से कार्य करने पर विचार किया गया। व्यापारियों ने कहा कि आवास विकास कालोनी के सेक्टर 1 मोड़ से लेकर बोदला तक अतिक्रमण की समस्या को दूर किया जाएगा।


 
विज्ञापन

ठेल लगाने वालों के देखे जाएंगे पहचान पत्र 
ठेल लगाने वालों के पहचान पत्र देखे जाएंगे। दिवाली पर मार्केट कमेटी पूरी योजना बनाएगी। पुलिस किसी भी दुकानदार को परेशान नहीं करेगी। नवरात्रि तक संबंधित विभाग निर्माण कार्य पूरा कराएंगे। इसके अलावा बोदला से जगदीशपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर ठेल वालों से होने वाले अतिक्रमण को दूर किया जाएगा। इस दाैरान थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, कपिल बाजपेई, केदारनाथ अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, गौरव शर्मा पार्षद, निरंजन सिंह केन पार्षद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें