फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे की मौत, आईसीयू में बेटी...किसी को पहचान नहीं पा रही पत्नी; दर्दनाक हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

Fri, 12 Sep 2025 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज के सराय ख्वाजा में मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे घर के बाहर चारपाई पर बैठे पड़ोसी चालक आफताब, उसकी पत्नी, 2 साल की बेटी और 4 साल का बेटा मलबे में दब गए। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा में छज्जा गिरने से पीड़ित आफताब का परिवार संकट से जूझ रहा है। पत्नी और बेटी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। बेटी आतिफा आईसीयू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय ख्वाजा में बुधवार को आफताब का परिवार छज्जा गिरने से मलबे में दब गया था। आफताब, उनकी पत्नी फरहीन, बेटा रफत (4) और बेटी आतिफा (2) घायल हुए थे। रफत की मौत हो गई। आफताब को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आफताब के भाई लाला ने बताया कि फरहीन को होश तो आ गया है लेकिन किसी को पहचान नहीं पा रही हैं। आतिफा आईसीयू में है। राजस्व विभाग की टीम घर पर आई थी। उसने परिवार को 4 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की बात कही है।

रफत का शव पहुंचा घर
रफत का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को घर लाया गया। परिजन में चीख-पुकार मच गई। बस्ती वालों की आंखें नम हो गईं। देर शाम उसे दफना दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें