फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल घूमने आए पोलैंड के पर्यटक दल से दो सदस्य बिछड़े, पुलिस ने मिलाया; अमेरिकी दूतावास ने दिया धन्यवाद

Thu, 27 Jun 2024 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल घूमने आए पोलैंड के पर्यटक दल से दो सदस्य बिछड़ गए। पुलिस ने उन्हें साथियों से मिलाया। अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा कर्मियों को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
ताजमहल घूमने आए पोलैंड के पर्यटक दल से दो सदस्य बिछड़े, पुलिस ने मिलाया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में  ताजमहल पर पोलैंड के पर्यटकों का दल बुधवार को घूमने पहुंचा। इनमें दो सदस्य दल से बिछड़ गए। इस पर अन्य सदस्यों ने परेशान होने पर पश्चिमी गेट पर तैनात क्यूआरटी प्रभारी रामगोविंद सिंह को सूचना दी। पुलिस की खोजबीन 35 मिनट के अंदर पोलेंड के दोनों पर्यटक मिल गए, जिन्हें दल से मिलवाया गया। 

विज्ञापन


उनके मिलते ही ग्रुप के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस को धन्यवाद दिया। ईद पर अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों का दल ताजमहल घूमने आया। उनकी सुरक्षा और व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस बल की अमेरिकी दूतावास ने प्रशंसा की है। धन्यवाद का पत्र भेजा है। 

अमेरिकी दूतावास ने भी दिया धन्यवाद

पुलिस कमिश्नर को भेजे पत्र में अमेरिकी दूतावास के डिप्टी रीजनल सिक्योरिटी ऑफिसर टॉमी जी जोंस ने डीसीपी सैयद अली अब्बास, एसीपी सैयद अरीब अहमद, एसीपी सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर तिलक राम भाटी और उपनिरीक्षक नीलम राणा का विशेष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें