फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तनाव में जान देने चंबल घाट पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Sun, 21 Jun 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मानसिक तनाव के कारण चंबल घाट पहुंचा युवक, समय रहते पहुंची पुलिस बचाया
विज्ञापन
पिनाहट। क्षेत्र के चंबल नदी घाट पर शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब मानसिक तनाव में आत्महत्या की मंशा से एक युवक चंबल नदी के घाट पर जा पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई और परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

धौलपुर के गांव अलैहपुरा निवासी मांगी कुमार शुक्रवार को राजाखेड़ा के खुडिला गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी में आया था। वहां से वह किसी तरह शनिवार सुबह पिनाहट के चंबल घाट पहुंच गया। मानसिक तनाव के चलते चंबल नदी किनारे बैठकर कुछ बड़बड़ा रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे देखा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा बुझाकर थाने ले आई। परिजन और रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों की सूचना और पुलिस की सतर्कता से अनहोनी की घटना होने से भी बच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें