फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: 13 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती, बायोमेट्रिक मिलान न होने पर दर्ज होगा केस

Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के आगरा काॅलेज सहित 13 केंद्रों पर 22-22 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्र को केंद्र तक लेकर आने और उत्तर पुस्तिकाओं को वापस ले जाने के लिए एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। 
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा 1 और 2 नवंबर को शहर के 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बायोमेट्रिक मिलान के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिल सकेगा। अगर किसी का मिलान नहीं हुआ तो उस पर केस दर्ज कराया जाएगा। परीक्षा के लिए सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। 13 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। प्रत्येक केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भी रहेगा। पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के साथ ही लखनऊ मुख्यालय से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 1 नवंबर को कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए और दो नवंबर को उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक लिपिक और सहायक उप निरीक्षक लेखा के पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा होगी। पूरी तरह से बायोमेट्रिक का मिलान नहीं होने पर समझा जाएगा कि परीक्षार्थी फर्जी है। उस पर केस दर्ज कराया जाएगा।

प्रश्नपत्र ट्रेजरी में कड़ी सुरक्षा में रखे गए हैं। गारद लगाई गई है। प्रश्नपत्र को केंद्र तक लेकर आने और उत्तर पुस्तिकाओं को वापस ले जाने के लिए एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। आगरा काॅलेज सहित 13 केंद्रों पर 22-22 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हर केंद्र का प्रभारी एक निरीक्षक को बनाया गया है।
विज्ञापन


 

एक दरोगा की तैनाती सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने में लगी है। परीक्षा कक्ष से लेकर गैलरी, शाैचालय के आसपास और गेट सहित अन्य जगह पर कैमरे रहेंगे। इन्हें कंट्रोल रूम से लाइव देखा जा सकेगा। अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आएगी तो संबंधित को चिह्नित कर पूछताछ होगी।

 

प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाएं
डीसीपी सिटी ने बताया कि एक नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दो नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा होगी। हर दिन 6500 अभ्यर्थी आएंगे। उन्हें सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 9:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश करने के बाद बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट भी ला सकते हैं। परीक्षा केंद्र में केवल पेन ले जा सकते हैं। किसी भी तरह के उपकरण ले जाने की इजाजत नहीं होगी।

 
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर सादा कपड़ों में रहेगी पुलिस
जिले में कई बार साॅल्वर गिरोह पकड़े जा चुके हैं। केंद्रों के बाहर भी साॅल्वर सक्रिय रहते हैं। इसको देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भी रहेंगे। इसके अलावा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। 4 टीम एसीपी की बनाई गई हैं। यह अलग-अलग समय पर केंद्रों पर जाकर चेकिंग करेंगी। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। केंद्रों के बाहर ही वाहन खड़े कराए जाएंगे। वहीं यातायात पुलिस की भी ड्यूटी लगी है।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एमजी रोड स्थित आगरा काॅलेज एफईटी, आगरा काॅलेज मेन कैंपस ब्लाक ए, बी, सी, आगरा काॅलेज वुमेन विंग ब्लाक ए व बी, गवर्नमेंट इंटर काॅलेज (पंचकुइयां), एमडी जैन इंटर काॅलेज (हरीपर्वत), नगर निगम इंटर काॅलेज (पुरानी मंडी), साकेत विद्यापीठ इंटर काॅलेज (शाहगंज), श्रीमती भगवती देवी जैन गर्ल्स इंटर काॅलेज (तारघर), सेंट जोंस डिग्री काॅलेज ब्लाक ए और बी पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें