फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-दुकानों में मिली 50 लाख रुपये की शराब, आबकारी व पुलिस टीम छानबीन में जुटी

Fri, 26 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
टेंपो में बरामद शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निबोहरा पुलिस और आबकारी विभाग ने थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में दबिश देकर तीन बंद दुकानों और एक घर से 1200 पेटी शराब जब्त की है। शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

 
निबोहरा क्षेत्र में पुलिस ने एक टेंपो में नौ पेटी शराब बरामद करते हुए संजय और दिनेश नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया। संजय फिरोजाबाद तथा दिनेश एटा का रहने वाला है। 

पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे जटपुरा स्थित एक मकान से शराब लेकर जाते हैं। जिस पर आबकारी निरीक्षक नीलम सिंह तथा इंस्पेक्टर बीआर दीक्षित के नेतृत्व में छापेमारी की गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस दौरान तीन दुकानों से 1200 पेटी शराब बरामद की गई। जिसमें हरियाणा ब्रांड और कुछ शराब अंग्रेजी थी। वहीं जटपुरा निवासी शिवराम के घर से शराब के साथ साथ खाली बोतलें, ढक्कन व रैपर बरामद किए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपीआरए पूर्वी प्रमोद कुमार, आबकारी डिप्टी कमिश्नर वीके मिश्रा मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है? छापेमारी के दौरान मकान स्वामी शिवराम भाग गया। पुलिस ने बताया कि वह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें