फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में गोमांस मिलने की खबर पर थाने में हंगामा, भाजपा विधायक ने की ये मांग

Tue, 15 May 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
कार से बरामद हुआ मांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने एक कार में पांच थैलों में बंद मांस पकड़ा। मांस के साथ चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


कार में गोमांस होने की सूचना पर थाने में हिन्दु संगठनों के पदाधिकारी पहुंच गए। कुछ देर बाद जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी आ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।  
      
डायल 100 को सूचना मिली कि एक कार में गाय का मांस जा रहा है। इस पर पुलिस ने कार का पीछा किया। कुछ दूर जाकर कार में सवार दो लोग एवं एक बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार आगे एक और बाइक चल रही थी। जिस पर दो लोग सवार थे। वो फरार हो गए। वहीं पुलिस ने कार में देखा तो दंग रह गई। कार में पांच बड़े थैलों में मांस भरा हुआ था। 

पुलिस मांस को लेकर थाने आई। जहां गौमांस होने की आशंका पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर मांस की जांच कराई। 

पकड़े गए लोगों ने बताया कि मांस गाय नहीं बल्कि नीलगाय का है। थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि मांस पकडा गया है। जॉच करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

मांस के साथ पकड़ी कार पर पुलिस लिखा होने के साथ पुलिस का रंग लगा हुआ है। पकड़े आरोपियों ने बताया कि फरार आरोपियों में से एक आरोपी के पिता पुलिस में हैं। वो डायल 100 पर तैनात हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें