फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का कमाल: गुम हुए एक करोड़ से अधिक के 304 मोबाइल लाैटाए, लोगों के खिल उठे चेहरे

Wed, 25 Mar 2026 12:21 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस ने गुम हुए 304 मोबाइल को ढूंढ़ निकला। बरामए किए गए मोबाइलों को पुलिस ने लोगों को लाैटा दिया। गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस-ट्रेन में सफर करते या फिर राह चलते गुम हुए एक करोड़ से अधिक के 304 मोबाइल पुलिस ने ढूंढ़कर मंगलवार को पुलिस लाइन में लोगों को दिए तो उनके चेहरे खिल उठे। बरामद मोबाइलों में 50 से 80 हजार की कीमत के भी थे। पुलिस को मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम के साथ 22 पुलिसकर्मी लगाए थे।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर सिम बंद करा दिया जाता है। ऐसे में मोबाइल की बरामदगी आसान नहीं होती है। इसके लिए सीईआईआर (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) पोर्टल पर डाटा दर्ज किया जाता है। गुम हुए मोबाइल में अगर कोई व्यक्ति सिम लगाता है तो उसकी जानकारी पोर्टल के माध्यम से पुलिस को मिल जाती है। उपयोगकर्ता से मोबाइल बरामद किया जाता है। सबसे अधिक शाहगंज के 22 और ताजगंज थाना क्षेत्र के 30 मोबाइल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें