फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हीरालाल की प्याऊ-पनवारी मार्ग पर अब सफर होगा सुगम, चौधरी बाबूलाल ने किया अकबरा-पनवारी पुल का लोकार्पण, जाम से मिली मुक्ति, विधायक ने 28.15 करोड़ की लागत से बना 750 मीटर लंबा पुल जनता को किया समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। क्षेत्रीय विकास को नई गति देते हुए फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने मंगलवार को क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी। विधायक ने गांव हीरालाल की प्याऊ से पनवारी मार्ग पर मंगलवार को अकबरा-पनवारी रेल पुल का लोकार्पण कर 28.15 करोड़ की लागत से बना 750 मीटर लंबा पुल जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने 750 मीटर लंबे पुल का निमार्ण 28.15 करोड़ की लागत से तैयार किया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को अब लंबी दूरी तय करने और रेलवे क्रॉसिंग के जाम से निजात मिलेगी। लोकार्पण के अवसर पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा, इस पुल के बन जाने से क्षेत्र का रास्ता सुगम होगा और जनता का कीमती समय बचेगा। किरावली विधानसभा में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे सभी रिकॉर्ड पर हैं। जब भी मैंने जनता के हित में मांग रखी, सरकार से उन्हें स्वीकृति मिली है। उन्होंने भावुक होते हुए जनता से अपील की कि वे अपना सहयोग और स्नेह इसी तरह बनाए रखें, ताकि वे एक जनसेवक के रूप में क्षेत्र की सेवा करते रहें। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अछनेरा चौधरी महाराज सिंह, डॉ. रामेश्वर सिंह चौधरी, सोनू प्रधान पनवारी, मुकेश चौधरी, बहादुर चौधरी, अमित चौधरी, जयप्रकाश शर्मा, और देवेंद्र अटूस मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें