बेवर। गांव सकत बेवर में एक अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान सूचना झूठी मिली। पुलिस ने एक वारंटी को वहां से गिरफ्तार कर लिया।
गांव निवासी किशन कुमार आलू व्यवसायी हैं, काश्तकार का उन पर रुपया बकाया है। किशन पिछले कुछ माह से लापता थे। बृहस्पतिवार को वह काश्तकारों को मिला तो उन्होंने तकादा कर दिया। किशन के परिजन ने पुलिस को अपहरण किए जाने की सूचना दे दी। वहीं किशन के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में वांरट चल रहा था। पुलिस ने किशन को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाना ले गई। संवाद