फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रेप पीड़िता के पिता को हवालात में डाला

Thu, 07 May 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुराचार के प्रयास के मामले में पुलिस पिछले 10 दिन से समझौते के प्रयासों में लगी हुई थी। यहां तक कि पुलिस ने दबाव बनाने के लिए मंगलवार को पीड़ित किशोरी के पिता को ही हवालात में डाल दिया। बुधवार को किशोरी के घरवाले एसएसपी से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन मलपुरा थाने की पुलिस ने पीड़ित परिवार को एसएसपी से मिलने भी नहीं दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ 26 अप्रैल को पड़ोसी युवक ने बहाने से घर ले जाकर दुराचार का प्रयास किया था। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस इसे आपसी विवाद बता रही थी। आरोप है कि मंगलवार को किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज नहीं करने की बाबत जानकारी ली। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बुधवार को परिवारीजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवारीजन कलक्ट्रेट पहुंचे। इसकी भनक लगने पर थाना मलपुरा से दरोगा कलक्ट्रेट पहुंचा और वह ग्रामीणों का कार्रवाई का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया। एसएसपी से मिलने भी नहीं दिया। देरशाम इस मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ दुराचार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें