फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी में कालाबाजारी, पुलिस ने घर मारा छापा, हिरासत में लिए व्यापारी

Fri, 03 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

60 एमएल की कीमत 82 रुपये और 100 एमएल की कीमत 138 रुपये लिखी थी
विज्ञापन
सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर व्यापारी के पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्केश्वर स्थित शिवपुरी कॉलोनी में व्यापारी अमित गुप्ता के घर में कालाबाजारी के लिए सैनिटाइजर का स्टाक रखा गया था। बृहस्पतिवार शाम को औषधि निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत ने छापा मारा। घर से 1800 लीटर सैनिटाइजर बरामद हुआ। यह डिब्बों में भरा हुआ था। इस डिब्बों को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


अमित गुप्ता पुत्र नंद किशोर गुप्ता की फव्वारा में फर्म है। जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि फर्म मालिक ने घर में सैनिटाइजर का स्टाक किया है। एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि बाजार में सैनिटाइजर की किल्लत है। इसे कालाबाजारी के लिए घर में रखा जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने औषधि निरीक्षक जुनाब अली के साथ छापा मारा। अमित गुप्ता के घर पर कार्टन में 60 एमएल और 100 एमएल के डिब्बों में तकरीबन 1800 लीटर सैनिटाइजर रखा था। 60 एमएल की कीमत 82 रुपये और 100 एमएल की कीमत 138 रुपये लिखी थी। यह माल गोदाम में नहीं रखा गया था। घर में रखने के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। इस पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक, मालिक ने बताया कि यह माल लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च को मंगवाया गया था। इसके बावजूद बाजार में नहीं भेजा गया। औषधि निरीक्षक की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। माल कालाबाजारी के लिए रखा गया था।
 
तीन काम हैं
पुलिस ने बताया कि नंद किशोर गुप्ता के तीन काम हैं। उनका कुबेरपुर में कोल्ड स्टोरेज है, जबकि रावत पाड़ा में अगरबत्ती का काम है। इसके अलावा फव्वारा में दवा की दुकान हैं। दवा की दुकान पर रखने के लिए ही सैनिटाइजर मंगवाया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें