फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानों पर डाला ताला, कब्जाई चाभियां

Sat, 27 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकानदारों ने बाजार बंद कर घेरा रकाबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतापपुरा में शुक्रवार को पुलिस ने अतिक्रमण पर कई दुकानें बंद करा दीं। इसके बाद दुकानों पर ताले डालकर चाभियां कब्जे में ले लीं। कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो उन्हें पकड़कर थाने ले आई। दुकानदारों ने बाजार बंद कर थाना रकाबगंज का घेराव किया। इस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की हिदायत देकर दुकानदारों को छोड़ा।
विज्ञापन


बताया गया कि गुरुवार शाम को एक अधिकारी की गाड़ी प्रतापपुरा में जाम में फंस गई थी। इसकी जानकारी होने पर थाना रकाबगंज पुलिस ने दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के पहिये सूज चलाकर पंक्चर कर दिए। शुक्रवार सुबह तकरीबन 11:30 बजे सीओ सदर असीम चौधरी थाना रकाबगंज की फोर्स के साथ पहुंचे। दुकानदारों का कहना है पुलिस ने आते ही जबरन दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। इसके बाद ताला लगवाकर दुकानदारों से चाभियां कब्जे में कर लीं। पांच दुकानों की चाभियां कब्जे की गईं।

दुकानदारों ने विरोध किया तो अशोक कुमार, दीपक, मयंक को जीप में बैठाकर थाने ले गए। दहशत में दुकानदारों ने बाजार बंद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई को एक युवक नीलेश ने मोबाइल में कैद करने की कोशिश तो पुलिस उसे भी थाने ले गई। बाद में बड़ी संख्या में दुकानदार थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि पुलिस ने उनसे एक कागज पर लिखवाया कि हमने दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया हुआ था, आगे से अतिक्रमण नहीं करेंगे। इसलिए हमें छोड़ा जा रहा है। थाना पुलिस के इस रवैये से दुकानदारों में आक्रोश है। उधर, सीओ का कहना है कि दुकानदार सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करते हैं। उन्हें कई बार अतिक्रमण न करने के लिए बोला गया था। इसके बावजूद वह नहीं माने। इस पर कुछ दुकानदारों को थाने लेकर आए थे। अगर, अब अतिक्रमण मिलता है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

देहली गेट पर नहीं दिखता अतिक्रमण
एक अधिकारी की गाड़ी जाम में क्या फंसी पुलिस हरकत में आ गई लेकिन देहली गेट पर लगने वाला जाम पुलिस को नहीं दिखता है। यहां पर सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होते हैं। इसके बावजूद पुलिस कभी कोई कार्रवाई नहीं करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें