फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

Sat, 27 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जलकल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
जलकल कर्मचारियों ने सचिव के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। वह विभाग में कार्य तो करेंगे लेकिन काली पट्टी बांधकर अपना विरोध भी दर्ज कराएंगे। कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

बता दें उत्तर प्रदेश नगर निगम-जल संस्थान कर्मचारी महासंघ ने समझौते के बाद भी अधिकारियों पर मांगें न मानने का आरोप लगाया था। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने जीवनी मंडी स्थित वाटर वर्क्स कार्यालय पर धरना दिया। महासंघ के महामंत्री यतींद्र सिंह का कहना है पूर्व में हुए समझौते के तहत अब तक कर्मचारियों को जून माह का वेतन नहीं मिला है। न ही हर महीने की 25 तारीख को वेतन मिल पा रहा है। उनका कहना है कि दस सूत्रीय मांगों पर हुए समझौते के तहत अब तक वर्ष 2006 का एरियर का भी भुगतान नहीं हुआ है। जलकल अधिकारी कर्मचारियों को समझाने के लिए धरना स्थल पर भी पहुंचे लेकिन बात नहीं बन सकी। दोपहर बाद सचिव चंदन सिंह ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का जल्द समाधान निकाला जाएगा। इस पर कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। महामंत्री का कहना है कि अधिकारियों को उनकी मांगें याद रहें इसके लिए वह काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।

आठ कर्मचारी किए पाबंद
जलकल महाप्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने जलकल के आठ कर्मचारियों को शांति भंग में पाबंद कर दिया है। इनमें राजवीर, यतींद्र, मुन्नालाल, मुकेश, अब्दुल रहीम, मोहन सिंह, अंसार खां, अब्दुल हैं। इनको 24 अगस्त को नोटिस तामिल करा दिया था। 29 अगस्त को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें