फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शनिदेव मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट औरअधिकृत समिति की जांच शुरू, दस्तावेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 30 Jun 2026 09:35 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्राचीन शनिदेव मंदिर में चढ़ावे के विवाद के बाद पुलिस ने ट्रस्ट और अधिकृत समिति की वैधानिक स्थिति की जांच शुरू कर दी है। रजिस्ट्रार से रिकॉर्ड मांगा गया है और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्राचीन शनिदेव मंदिर चढ़ावा विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बाद अब पुलिस ट्रस्ट और मंदिर संचालन के अधिकार को लेकर जांच कर रही है। रजिस्ट्रार से अधिकृत समिति की जानकारी मांगी गई है, जबकि ट्रस्ट के दस्तावेजों की भी जांच होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'लोकमाता' अहिल्याबाई से सुशासन सीख रही सरकार, ओम बिरला बोले- 300 साल पुरानी व्यवस्था आज भी प्रेरणा


 

प्रारंभिक जांच का सच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर के ट्रस्ट और समिति को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वर्तमान में मंदिर का वैधानिक संचालन किसके पास है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: ई-रजिस्ट्री का आदेश वापस, फिर भी नहीं टूटी हड़ताल; 15वें दिन भी तहसील में कामकाज ठप

 

2019 में पंजीकृत हुआ था ट्रस्ट
ट्रस्ट सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि वर्ष 2019 में उनके ट्रस्ट का पंजीकरण हुआ था। उनका आरोप है कि बाद में दूसरी समिति बनाकर विवाद खड़ा किया गया। उन्होंने इसकी शिकायत चिटफंड कार्यालय में की, जहां से दो बार नोटिस भी जारी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: आम जनता पर जुर्माना, जहरीला धुआं उड़ाते हुए हुक्मरानों की गाड़ियां भर रहीं फर्राटा; ये आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किए फिलहाल के लिए ये निर्देश
उनके अनुसार, वर्ष 2021 और 2023 में ग्रामीणों की पंचायत के बाद उन्हें मंदिर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने फिलहाल किसी नए व्यक्ति को मंदिर संचालन में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उनको पुलिस ने जानकारी लेने के लिए बुलाया था।

ये भी पढ़ें -   100वां साल: जानें कौन थे आगरा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति, ये है इतिहास, उपलब्धियों और बदलावों का सफर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें