फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: आगरा पुलिस के चार निरीक्षक, तीन दरोगा और आठ सिपाहियों को डीजी सम्मान

Tue, 26 Jan 2021 09:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले में तैनात 15 निरीक्षक, दरोगा और सिपाहियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजी के सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। रेंज साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह को गोल्ड और रेंज साइबर थाना में तैनात एसआई चेतन भारद्वार को डीजी का सिल्वर प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया। दोनों को यह सम्मान साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए मिला है। उन्होंने कई गैंग को पकड़ा था। इनमें लोगों से ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग भी है।

विज्ञापन

 
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी एसआई राजीव कुमार को सिल्वर चिह्न प्रदान किया गया है। एसआई प्रदीप कुमार को गोल्ड डिस्क प्रदान किया गया। 

सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी आदेश कुमार त्रिपाठी को प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न, क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी चालक जनदेव सिंह को सिल्वर, आरक्षी करनवीर सिंह को गोल्ड, आरक्षी लोकेश कुमार, आरक्षी मानवेंद्र उपाध्याय, वसीम अकरम और श्याम सिंह को सिल्वर डिस्क प्रदान की गई। टीम ने कई गैंग की धरपकड़ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एलआईयू में तैनात हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। थाना जगनेर के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला।
 
आरआई और विजिलेंस निरीक्षक को राष्ट्रपति पदक
आगरा के दो निरीक्षकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस लाइन में तैनात आरआई सुरेश कुमार शर्मा और विजिलेंस में तैनात निरीक्षक मोहम्मद असलम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें