मैनपुरी। पीछा करते सिपाही अंकित चौधरी को गोली मारने वाले बदमाश प्रदीप तोमर को पुलिस ने रविवार तड़के साथी सहित पकड़ लिया। उस पर 50 हजार का इनाम था। राधानगर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में उसका एक साथी भागने में सफल रहा जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि गिरफ्तार प्रदीप तोमर पुत्र जगमोहन निवासी गुलाब बाग पर मैनपुरी कोतवाली में दस मामले दर्ज हैं जिनमें से पांच मामले हत्या के प्रयास के हैं। साथ ही इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है।
सिपाही पर हमले में प्रदीप के साथ-साथ नूर आलम उर्फ भूरा निवासी महमूदनगर और बबलू यादव पुत्र दिलीप निवासी राजा का बाग भी नामजद थे। इन तीनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। प्रदीप के साथ पकड़ा गया अलकेश पुत्र सूरज सिंह निवासी बड़ी खानकाह भी उसके साथ कई वारदातों में शामिल था।
दोनों ही गुट लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। हाल में करहल चौराहा पर हुईं चेन स्नेचिंग की दो वारदात को नूर आलम गुट ने अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान फरार होने वाला बदमाश सोनू उर्फ मामा था जिसकी तलाश में पुलिस टीमें सक्त्रिस्य हो गईं है।
आगरा रोड पर विक्त्रसंत यादव उर्फ भूरा की दुकान कबीर निवासी महमूदनगर ने किराए पर ली थी। कबीर ने मिस्त्री के रूप में नूर आलम उर्फ भूरा निवासी महमूदनगर को काम पर रख लिया। दो महीने पहले दुकान खाली करने के बाद दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
छह अगस्त की रात कबीर ने अपने दोस्त सुलभ यादव निवासी गोपीनाथ अड्डा के साथ नूर आलम से फोन पर बात की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मंगलवार देर शाम नूर आलम ने अपने साथी बबलू यादव पुत्र दिलीप निवासी राजा का बाग, प्रदीप तोमर पुत्र जगमोहन निवासी गुलाब बाग के साथ सुलभ यादव के दूध पार्लर पर फायरिंग की।
इसके बाद उन्होंने शराब पी और फिर कबीर के घर पर फायरिंग की। इससे पहले मदार गेट पर भी फायरिंग की गई। शहर में तीन जगह हुईं फायरिंग को लेकर पुलिस सक्त्रिस्य थी। गश्त के दौरान एक बाइक पर तीन युवक दिखे तो कोबरा बाइक चालक अंकित चौधरी अपने साथी के साथ उनका पीछा किया।