फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस में बच्ची ने तेज की टीवी की आवाज तो पुलिसवाले साहब को आया गुस्सा, कराया जब्त

Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में पुलिस लाइन स्थित एक आवास के पास तेज आवाज में बच्ची ने टीवी क्या चला दी, नवागत पुलिस अधिकारी को गुस्सा आ गया। उन्होंने सिपाहियों को भेजकर न सिर्फ परिवार को कार्रवाई का भय दिखाया, बल्कि टीवी को जब्त कर अपने सर्किल के थाने भिजवा दिया। अब दो दिन से परिवार की महिलाएं थाने और अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। अब सवाल उठता है कि पुलिस ने किस कार्रवाई के तहत टीवी जब्त किया है। अब साहब के गुस्से की पूरे महकमे में चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह तकरीबन सात बजे की है। हाल ही में शहर में एक अधिकारी की तैनाती हुई है। वह सरकारी आवास में परिवार सहित रहते हैं। यह आवास पुलिस लाइन में है। उनके आवास के पास ही एक परिवार रहता है। परिवार काफी गरीब है। बताया गया है कि परिवार की बच्ची ने सुबह-सुबह तेज आवाज में टीवी पर गाना चलाया। 
आवाज सुनकर अधिकारी गुस्से में आ गए। उन्होंने पहले तो अपने सिपाहियों को भेजकर तलाश की। जब घर मिल गया तो सिपाही परिवार को कार्रवाई का भय दिखाने लगे। चार सिपाही थे। इस कारण परिजन डर गए। बाद में अधिकारी के आदेश पर सिपाही टीवी ही उठाकर ले गए। इस टीवी को साहब के कार्यालय पर ले आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों ने कहा- साहब से मिल लो
परिवार की महिलाएं भी उनके कार्यालय आ गईं। मगर, साहब ने मुलाकात नहीं की। टीवी को थाने के मालखाने में रखवा दिया गया है। पीड़ित महिला का जेपी है। वह अपनी जेठानी रचना के साथ दो दिन से अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काट रही है। सिपाहियों से टीवी देने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि एक ही टीवी है। बच्ची ने आवाज तेज कर दी थी। उनकी कोई गलती नहीं। 

मगर, सिपाहियों ने कह दिया कि हम कुछ नहीं कर सकते है। यह तो साहब का आदेश था। उनसे ही जाकर मिला। दो दिन से महिलाएं पैदल ही आ रही हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं से जब कुछ मीडिया कर्मियों ने बात की तो वह डर की वजह से बिना कुछ कहे ही चली गईं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें