फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा से फरार हुआ बंदी फर्रुखाबाद में भी नहीं मिला, पुलिस ने खंगाला मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड

Wed, 07 Sep 2022 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कासगंज जेल का बंदी एसएन मेडिकल कॉलेज से फिल्मी अंदाज में फरार हो गया था। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। 
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर बैठा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कासगंज जिला कारागार का बंदी का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश में पुलिस हाथरस और एटा के बाद फर्रुखाबाद भी गई। अब उसके रिश्तेदार और परिचितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जेल में आए मुलाकातियों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


एटा के थाना जलेसर स्थित गांव मोहब्बतपुरा निवासी नीरू (48) को कासगंज जिला कारागार से 17 अगस्त को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह नई सर्जरी बिल्डिंग के हड्डी रोग विभाग में था। रविवार सुबह नहाने के बहाने व्हीलचेयर पर वॉशरूम में गया और चकमा देकर भाग निकला था।

बंदी की तलाश में लगीं दो टीमें 

पुलिस की दो टीम फरार बंदी की तलाश में लगी हैं। उसके एटा और हाथरस में होने की आशंका पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी रिश्तेदारी फर्रुखाबाद में है। इस पर टीम वहां भी गई, लेकिन बंदी के बारे में जानकारी नहीं लग सकी। 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बंदी की तलाश में टीम लगी हैं। जेल में आए मुलाकातियों की जानकारी ली गई है। बंदी के रिश्तेदार और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बंदी को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें