फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी स्क्रीनिंग में इस बीमारी से ग्रसित मिले पुलिसकर्मी, विभाग में मची खलबली

Fri, 18 Oct 2019 10:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जांच करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अस्पताल परिसर में टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। कैंप में आए पुलिसकर्मियों में टीबी की कम, बल्कि 25 फीसदी में तनाव और की समस्या मिली। 15 फीसदी ने मधुमेह की बीमारी बताई। इस पर चिकित्सकों ने परामर्श के साथ दवा का भी वितरण किया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि पुलिसकर्मी 12 घंटे से अधिक की ड्यूटी करते हैं। उन्हें छुट्टी भी नहीं मिल पाती है। कई बार घर भी नहीं जा पाते हैं। ड्यूटी करने की वजह से अपनों से भी दूर रहते हैं। समय पर खाना नहीं खाने के कारण परेशान रहते हैं। इनसे जहां तनावग्रस्त होते हैं, वहीं मधुमेह की बीमारी से भी ग्रसित हो रहे हैं। 

टीबी स्क्रीनिंग कैंप में 200 मरीज आए थे। इनको डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अश्वनी ने देखा। कैंप में परामर्श दे रहे चिकित्सक के अनुमान के मुताबिक दिनचर्या को ठीक करने से काफी सुधार हो सकता है।  
विज्ञापन


कैंप में डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अश्वनी, डॉ. बीएस यादव, जिला टीबी और एचआईवी कोऑर्डिनेटर शशिकांत पोरवाल, पंकज सिंह, जिला पीपीएम कोआर्डिनेटर कमल सिंह, अरविंद यादव, अखिलेश शिरोमणि, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

दो मोबाइल वैन में डॉक्टर कर रहे थे जांच
नेशनल ट्यूबरकुलोसिस प्रिवलेंस सर्वे 2019-20 के तहत देशभर में चल रहीं दो मोबाइल वैन भी कैंप में आई थीं। इन मोबाइल वैन में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन और अन्य उपकरण लगे हुए थे। इसमें मरीजों का डाटा तैयार किया जा रहा था। यह वैन आगरा के स्लम एरिया सहित अन्य इलाकों में चल रही हैं। इसे जालमा संस्थान संचालित कर रहा है।

बनाई जा रही रिपोर्ट
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि कैंप का उद्घाटन एसएसपी बबलू कुमार की पत्नी ज्योत्सना ने किया। कैंप में टीबी, एचआईबी, ब्लड प्रेशर, एक्सरे, स्फुटम की जांच की गई। कैंप में परीक्षण कराने वालों की काउंसिलिंग की गई।
 
विज्ञापन

लोगों को टीबी के लक्षण के बारे में बताया गया। इसका पता चलने पर चिकित्सक की सलाह लेने को कहा। कई मरीज तनाव और डायबिटीज के आए थे। उन्हें परामर्श दिया गया। डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि अभी कैंप में की गई जांच को परखा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद मरीजों को अवगत कराया जाएगा।

रोजाना करें तीन किमी की मार्निंग वाक
चिकित्सकों ने बताया कि रोजाना तीन किलोमीटर की मार्निंग वाक करनी चाहिए। फास्टफूड के सेवन से बचना चाहिए। योगा, व्यायाम
करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें