फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में गणतंत्र दिवस पर पीआरवी के 12 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में तत्परता के साथ पीड़ित तक मदद पहुंचाने में पुलिस का अहम योगदान रहा। इस बार गणतंत्र दिवस पर यूपी 112 के 12 पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में एडीजी की ओर से पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण के कारण लोग घरों में कैद थे। हालांकि पुलिस दिन और रात सुरक्षा और लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए ड्यूटी कर रही थी। इन कोरोना योद्धाओं ने जनता तक राशन पहुंचाया तो पीड़ितों की शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंच कर मदद की। यूपी 112 के 12 पुलिसकर्मियों को इस बार गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में पीआरवी 0687 के अनूप कुमार, परमवीर सिंह, विजयकांत, पंकज कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, पीआरवी 3754 पर तैनात अरविंद कुमार, सत्यप्रकाश, कौशल सिंह, लेखराज, कामोदर और रविंद्र प्रताप शामिल हैं। एडीजी 112 एडीजी असीम अरुण की ओर से पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें