फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत सिपाही से गाली गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। शराब के नशे में धुत सिपाही रात के समय कुछ लोगों से झगड़ा कर बैठा। इसके बाद लोगों ने सिपाही के साथ जमकर गाली गलौज की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाने में तैनात एक सिपाही मंगलवार की रात शराब के नशे में इस कदर मदहोश हो गया कि उसे रास्ते का भी होश नहीं रहा। देर रात पड़रिया चौराहा के पास कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद उक्त लोगों ने सिपाही को जमकर हड़काया और गाली-गलौज की। सिपाही के नशे में होने और उसके साथ गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वही इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि सिपाही से जानकारी ली जाएगी।
सिपाही को बुलाया गया है, गाली-गलौज कर रहे लोग कौन हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी कर जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक औंछा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें