फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का आरोपी सिपाही बर्खास्त

विज्ञापन
police - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र में हुई ट्रक लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए सिपाही अनुज चौधरी को एसपी ने शनिवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी में तैनाती के दौरान बीते वर्ष सिपाही अनुज चौधरी ने थाना दन्नाहार क्षेत्र में सरसों का लदा ट्रक लूट लिया था। जांच के बाद अनुज चौधरी पर सरसों का ट्रक लूट के अलावा एक बोलेरो लूट का मामला भी दर्ज किया गया था। ट्रक लूट के मामले में पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार करने के साथ ही करीब 9 लाख की नकदी बरामद की थी। आरोपी पर फिरोजाबाद में भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। सिपाही पर दर्ज मामलों के बाद जांच तत्कालीन एएसपी ओमप्रकाश सिंह को सौंपी गई थी। एएसपी द्वारा सौंपी गई जांच में सभी आरोपों की पुष्टि हुई। सुनवाई के दौरान दोषी पाए जाने पर एसपी अजय कुमार पांडेय ने शनिवार की देर शाम सिपाही अनुज चौधरी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।
पुलिस विभाग में अपराधी और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है। दोषी सिपाही को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
अजय कुमार पांडेय एसपी
बागपत का रहने वाला है बर्खास्त सिपाही
बर्खास्त सिपाही अनुज पुत्र यशपाल सिंह मूल रूप से गांव नोरोजपुर गुर्जर थाना कोतवाली बागपत का रहने वाला है। वर्ष 2011 में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद कुरावली थाने में उसकी तैनाती रही। 18 दिसंबर 2019 को कुर्रा क्षेत्र में बोलेरो लूट के मामले में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तारी हुई। इस समय आरोपी सिपाही जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें