फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बहुत मारती है साथ नहीं जाऊंगा

विज्ञापन
20एमएनपी-15-बाल कल्याण समिति कार्यालय में किशोर से पूछताछ करते समिति के सदस्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मां बिना बात के बहुत मारती है, पापा से अक्सर लड़ती रहती हैं। समय से किसी को खाना नहीं देती है। मां के साथ किसी कीमत पर नहीं जाऊंगा। पापा के साथ ही घर जाऊंगा। ये बातें शनिवार को बच्चे ने बाल कल्याण समिति के सामने कहीं। इस पर समिति ने किशोर को उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

दीवानी रोड नगला निरंजन निवासी संगीता ने बाल कल्याण समिति में शिकायत की थी कि उसकी शादी राहुल निवासी पीपल खेड़िया थाना रिजोर जिला एटा के साथ हुई है। उसके पांच साल का पुत्र सचिन है। राहुल ने उसको घर से निकालकर सचिन को उससे छीन लिया है। बाल कल्याण समिति ने एसपी एटा को पत्र भेजकर राहुल और सचिन को पुलिस अभिरक्षा में बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने को कहा। शनिवार को एटा के मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह अपनी अभिरक्षा में सचिन और राहुल को लेकर बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचे।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदस्य आराधना गुप्ता, रामप्रताप सिंह चौहान ने सचिन से पूछताछ की। सचिन अपनी मां के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने मां पर मारपीट करने, पिता से रोजाना झगड़ा करने, समय से खाना नहीं देने के आरोप लगाए। सचिन द्वारा मां केे साथ नहीं जाने की जिद को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने सचिन को उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। समझौता कराने के लिए राहुल और सचिन को पांच जुलाई को बाल कल्याण समिति कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें