फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कुंभ मेला बैठक के लिए यातायात प्लान तैयार, तीर्थनगरी में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

Thu, 11 Feb 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • बाहर से आने वाले बस और छोटे वाहन भी शहर के बाहर बाहर पार्किंग में होंगे खड़े
  • पार्किंग स्थलों से वृंदावन तक जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ई-रिक्शा की व्यवस्था 
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेला 2021: तैयारियों को लेकर पुलिस ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस प्रशासन ने वृंदावन कुंभ मेला बैठक (संत समागम) के लिए यातायात प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत कुंभ में आम दिनों के साथ-साथ शाही स्नान और प्रमुख पर्वों के लिए अतिरिक्त यातायात व्यवस्था की गई है। इसमें 16 स्थानों पर बैरियर और 20 स्थानों पर पार्किंग के प्रबंध किए गए हैं। शहर में भारी वाहनों का प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


यातायात की दृष्टि से मथुरा जिले की स्थिति बेहद खराब है। खासकर मथुरा-वृंदावन में यातायात का बुरा हाल है। वृंदावन तो शनिवार और रविवार को जाम से ही जूझता रहता है। यहां यातायात पुलिस के सभी प्रबंध फेल हैं। 

इनको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने वृंदावन कुंभ के लिए नया यातायात प्लान बनाया है। इसमें 16 फरवरी को वसंत पंचमी, 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा, नौ मार्च को एकादशी, 13 मार्च को मौनी अमावस्या, 24 मार्च को रंगभरनी होली के लिए खास प्रबंध शामिल हैं। पार्किंग स्थलों से वृंदावन के लिए ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने बताया कि वृंदावन में वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। इसके तहत अब वृंदावन में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। बस और छोटे वाहनों को वृंदावन से बाहर ही रोकने के लिए 20 पार्किंग और 16 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

बंद होंगे श्रीबांकेबिहारी के आसपास दोपहिया वाहन
वृंदावन के मंदिरों में देश-विदेश से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसमें आस्था का प्रमुख केंद्र ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर है। प्रत्येक दर्शानार्थी की अभिलाषा इस मंदिर में बांकेबिहारी के दर्शन करने की रहती है। 

इसलिए साइकिल रिक्शा, ई-रिक्शा, मोटर साइकिल आदि श्रीबांके बिहारी मंदिर की तरफ यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में साइकिल रिक्शा, ई-रिक्शा व दोपहिया वाहन विद्यापीठ चौराहे, गौतम पाडा तिराहा व सेवाकुंज की ओर गली राधादामोदर मोड़ और सत्यकुंज रोड, ओमबिहारी की तरफ नहीं जाएंगे। इन स्थानों पर नगर निगम द्वारा बैरिकेडिंग कराई जाएगी।

यहां रहेगी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था 
- दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को छटीकरा-वृंदावन रोड पर मां वैष्णो देवी मंदिर के सामने बने दो पार्किंग स्थलों में खड़ा कराया जाएगा। यहां एक अतिरिक्त पार्किंग स्थल भी उपलब्ध रहेगा। 
- छटीकरा की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को छटीकरा वृंदावन रोड पर बनी रुक्मिणी विहार मल्टीलेविल पार्किंग तथा उसके सामने स्थित अन्नपूर्णा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां एक अतिरिक्त पार्किंग स्थल रॉयल भारती मोड़ पर खाली प्लॉट में रहेगी।
- मथुरा की ओर से वृंदावन की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को ग्राम धौरेरा में हासानंद गोचर गोशाला के सामने बनी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। 
- मथुरा की ओर से वृंदावन की तरफ आने वाले छोटे वाहनों को सौ शैया तिराहा के पास दारुख पार्किंग तथा मंडी समिति में पार्क कराया जाएगा। 
- यमुना एक्सप्रेसवे अथवा वृंदावन कट की ओर से आने वाले बड़े तथा छोटे चार पहिया वाहनों को पानी गांव तिराहे के निकट पशु पैठ वाले स्थान पर बनाई पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां एक अतिरिक्त पार्किंग की भी पानीगांव चौकी के सामने खाली स्थान पर व्यवस्था रहेगी।
- राष्ट्रीय राजमार्ग -19 से सुनरख रोड होते हुए वृंदावन आने वाले वाहनों को हरेकृष्णा आर्चिड के सामने पार्क कराया जाएगा। 
- मांट रोड की तरफ से मेला में शामिल होने के लिए आने वाले बड़े वाहनों को डांगोली तिराहे पर पार्क कराया जाएगा। पार्किंग प्रथम में बडे़ वाहन व पार्किंग द्वितीय में छोटे चार पहिया वाहनों को पार्क कराया जाएगा। 
- छटीकरा की ओर से आने वाली रोडवेज बसें माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने बनी पार्किंग तक आएंगी। मथुरा से आने वाली बसें हासानंद गोशाला तक आ सकेंगी। 
विज्ञापन

बदले गए ये रास्ते
दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की तरफ से छटीकरा होकर वृंदावन की ओर भारी/ मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन टाउनशिप, गोकुल बैराज एव लक्ष्मीनगर होकर संचालित होंगे। गोकुल रेस्टोरेंट से मथुरा वृंदावन रोड होकर वृंदावन की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन टाउनशिप, गोकुल बैराज एवं लक्ष्मीनगर होकर संचालित होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे अथवा वृंदावन कट से कोई भी भारी वाहन/ मालवाहक वाहन वृंदावन की ओर नहीं जाएगा, पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन राया कट से मथुरा की ओर लक्ष्मीनगर गोकुल बैराज मोड़ होकर संचालित होंगे।  

यहां लगाए गए हैं बैरियर
- छटीकरा चौराहा बैरियर, प्रियाकांत जू मंदिर के आगे कट, रुक्मिणी विहार चौराहा गोल चक्कर प्रथम, रुक्मिणी विहार चौराहा गोल चक्कर बैरियर द्वितीय, सुनरख तिराहा (प्रेम मंदिर के पीछे), प्रेम मंदिर तिराहा, बराह घाट परिक्रमा मार्ग, अटल्ला चौराहा, सौ शैया तिराहा, पानीघाट परिक्रमा मार्ग तिराहा, डहरुआ कट वृंदावन रोड थाना जमुनापार, वृंदावन कट, डांगौली तिराहा बैरियर प्रथम थाना मांट, डांगौली तिराहा बैरियर द्वितीय थाना मांट, नंदनवन व छै:शिखर तिराहा पर बैरियर होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें