फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप चोरी के शक में पुलिस द्वारा लाए युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
वायरल वीडियों में पुलिस की पिटाई के निशान दिखाता युवक। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। बुधवार को लैपटॉप चोरी के शक में पकड़कर लाए गए तीन युवकों को बेरहमी से पीटने के बाद पुलिस चौकी में ही पिटाई के निशान दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस युवक के गिरने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मामला थाना टूंडला से जुड़ा है। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिश्चंद्र स्थित जनसेवा केंद्र चलाने वाले एक युवक का लैपटॉप चोरी हो गया था। इसकी तहरीर उसने थाना पुलिस में दी थी। मामले में राजा का ताल चौकी पुलिस ने चोरी के शक में राजा का ताल निवासी विनयकांत यादव नाम के एक युवक सहित दो अन्य युवकों को पकड़कर लाई थी।
पुलिस ने तीनों युवकों को चौकी व थाना टूंडला में लाकर तीन दिनों तक पूछताछ की। उसके बाद तीनों को छोड़ दिया। बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर राजा का ताल चौकी पुलिस की एवं बर्बरतापूर्ण रवैया सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

इसमें दो युवक जमीन पर एक कमरे के अंदर बैठे हुए हैं। एक युवक अपने शरीर पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई को दिखाते हुए कहानी बयां कर रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमें में हड़कंप है। पुलिस मामले में अपने को बचाते हुए युवक के गिरने से चोट लगने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें