फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान युवक यमुना में डूबा

विज्ञापन
टूंडला के रूधऊ मुस्तकिल घाट पर युवक के यमुना में डूबने पर खड़े दोस्त व अन्य लोग। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। यमुना में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए गए दोस्तों में से दो दोस्त यमुना में डूब गए। दोस्ताें को डूबता देख चीख-पुकार मच गई। इस दौरान अन्य युवकों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, किंतु एक को ही बचा सके।
विज्ञापन

नगर के लाइनपार क्षेत्र के नगला रामकिशन निवासी मुकुल 19 पुत्र प्रकाशवीर वैद्य के दोस्तों ने गणेश महोत्सव का आयोजन किया था। वह बुधवार शाम तीन बजे करीब नाचते-गाते हुए अपने दोस्त आशीष पुत्र श्याम व अजीत पुत्र स्वर्गीय श्याम बाबू व अन्य के साथ विजर्सन के लिए रूधऊ मुस्तकिल घाट पर गया था। दो प्रतिमाओं को लेकर तीनों दोस्त विसर्जन के लिए यमुना में उतर गए।
विसर्जन के साथ उन्होंने डुबकी लगाई तभी मुकुल व आशीष का संतुलन बिगड़ गया। यह देख साथी दोस्त घबरा गए उन्होंने डूब रहे दोस्तों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान आशीष को तो बचा लिया, किंतु मुकुल यमुना में डूब गया।
विज्ञापन

घबराए दोस्तों ने सहायता के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मुकुल तलाश किया, किंतु उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व उपजिलाधिकारी को घटना से अवगत कराया है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची थी और न ही तैराकी टीम व अन्य अधिकारी।
परिवार का इकलौता पुत्र है मुकुल
टूंडला। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यमुना में डूबा मुकुल दो बहनों के बीच इकलौता भाई है। दोस्तों के अनुसार मुकुल बहुत ही खुश मिजाज था। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए जाते समय खूब डांस किया था। वहीं घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक के यमुना में डूबने की जानकारी मिली है। टीम को भेजा जा रहा है। टीम जल्द मौके पर पहुंचकर डूबे युवक की तलाश करेगी।
-एकता सिंह, उपजिलाधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें