पीड़ित सराफ को कुछ दिन बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर बरामद सोना दे दिया। वह अभी तक इस डर से नहीं खोल रहे थे कि अगर कोर्ट में इसकी जरूरत पड़ी तो सील टूटी होने पर कोई परेशानी न आ जाए। अब दो दिन पहले सील खोलकर जांच कराई तो यह बंधेल के गहने निकले जिनमें तांबे के ऊपर सोने की परत चढ़ाई जाती है।
लुटा माल बरामदगी
एक किलो सोना 180 ग्राम ( जो तांबा निकला)
पांच किलो चांदी कुछ नहीं
60 हजार कैश कुछ नहीं
- पुलिस ने हमारे साथ धोखा किया, हमारा सोना लुटा था, पुलिस ने सोना बताकर पीतल थमा दिया, यह सीलबंद था, इसे यह सोचकर ज्यों का त्यों रख लिया था कि पता नहीं कब सुबूत के तौर पर कोर्ट में पेश करना पड़ जाए, अब जांच कराई तो पीतल निकला
संदीप सोनी, पीड़ित