फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: 150 ग्राम चरस बरामदगी, लैब में निकली 136 ग्राम; पुलिस की गलतियों से 17 साल पुराना आरोपी बरी

Fri, 13 Nov 2026 05:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 17 साल पुराने चरस तस्करी के मामले में पुलिस की जांच और साक्ष्यों में कई खामियां सामने आने पर अदालत ने आरोपी उमराव उर्फ डाबर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। पुलिस ने 150 ग्राम चरस बरामद करने का दावा किया था, जबकि फॉरेंसिक लैब में उसका वजन 136 ग्राम निकला।

 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की जांच और बरामदगी में बरती गई एक के बाद एक गंभीर लापरवाही की वजह से 17 साल पुराना चरस तस्करी का मुकदमा अदालत में टिक नहीं सका। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) हर्षवर्धन ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी आरोपी उमराव उर्फ डाबर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


थाना ताजगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दरोगा दिनेश पाल ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस के साथ 15 दिसंबर, 2009 की रात पुष्पांजलि फेज-4 के पास आरोपी उमराव को पकड़ा था। उसके कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। वहीं अदालत में पुलिस के दस्तावेज और गवाहों की गवाही में कई विरोधाभास सामने आ गए।

सुनवाई में यह बात सामने आई कि दरोगा ने थाने से रवाना होने का समय अपनी गवाही में कुछ और बताया, जबकि बरामदगी मेमो में दूसरा समय दर्ज था। पुलिस टीम के घटनास्थल के लिए रवाना होने की जीडी (जनरल डायरी) की प्रति भी अदालत में पेश नहीं की गई। सबसे बड़ी चूक यह रही कि जिस व्यक्ति से तराजू और बाट मंगाकर चरस तौली गई थी, उसे पुलिस ने गवाह ही नहीं बनाया।
विज्ञापन


यह भी स्पष्ट हुआ कि पुलिस के पास नमूना मोहर का कोई रिकॉर्ड नहीं था और न ही मालखाना रजिस्टर अदालत में पेश किया गया। फॉरेंसिक लैब में चरस का वजन 136 ग्राम ही निकला जबकि पुलिस ने 150 ग्राम चरस बरामद करने का दावा किया था। पुलिस की इन्हीं तकनीकी चूक और साक्ष्यों के अभाव को आधार मानकर अदालत ने आरोपी को बरी किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें