फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के इशारों पर लगी रोक: अमर उजाला की खबर का असर, अब बेवजह नहीं रोक सकेंगे दूसरे राज्यों की गाड़ियां

Fri, 13 Nov 2026 05:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र नाथ ने दूसरे राज्यों के नंबर वाली गाड़ियों को बेवजह रोकने पर रोक लगा दी है। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच एसीपी ट्रैफिक करेंगे और दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दूसरे राज्य की गाड़ी पकड़ता होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी राज्यों के पंजीकरण के नंबर वाली गाड़ियों को रोककर चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मी परेशान नहीं करेंगे। अमर उजाला के इस मुद्दे को उठाने के बाद पुलिस की नींद टूटी। डीसीपी ट्रैफिक ने निर्देश दिए हैं कि चालान केवल स्मार्ट सिटी के कैमरों से की जाएगी। केवल उन्हीं वाहन चालकों को रोका जाएगा, जोकि काली फिल्म लगाए होंगे, गलत ड्राइविंग, तेज रफ्तार या हादसा करके भाग रहे होंगे।
विज्ञापन


हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरीकेडिंग लगी हुई है। इस कारण लोगों को प्रतिदिन ही सिकंदरा से आईएसबीटी तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर तैनात पुलिसकर्मी दूसरे राज्यों के नंबर वाली गाड़ियों को रोकते हैं। उन्हें चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न करते हैं। ट्रैफिक कर्मियों की इस धांधलेबाजी को अमर उजाला ने 11 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर पुलिस अधिकारियों की नींद टूटी।

डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र नाथ ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह किसी वाहन को तब तक नहीं रोकेंगे जब तक उसने कोई यातायात नियमों का उल्लंघन न किया हो। अगर किसी वाहन को बेवजह रोका जाता है तो पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला की खबर को संज्ञान लेते हुए एसीपी ट्रैफिक को जांच दी गई है, जो भी पुलिसकर्मी वाहनों को रोक रहे थे, उनसे जवाब तलब किया जाएगा। जल्दी ही गुरुद्वारा के कट पर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें