फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत की तो आरोपियों ने घर पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गोपाल बाग पुलिस चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर हथियारों के साथ हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी वहां आ गए और हमलावर भाग जाने में सफल रहे। पीड़िता के भाई ने नामजद सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक कॉलोनी निवासी छात्रा के स्कूल एवं ट्यूशन आते-जाते समय एक युवक रोजाना परेशान करता था। कई दिनों तक छात्रा युवक की हरकतों को नजरअंदाज करती रही। गत दिवस जब मनचले ने छेड़छाड़ की तो छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। छात्रा के परिजन इसकी शिकायत करने जब युवक के घर गए तो युवक को यह अच्छा नहीं लगा। उनके जाने के कुछ देर बाद ही युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंचकर हंगामा काटा और हथियारों का प्रदर्शन किया।
इससे छात्रा के परिजन भयभीत हो गए। शोरगुल सुनकर कॉलोनी के लोग वहां एकत्रित होता देख आरोपी युवक साथियों के साथ हथियार लहराते हुए भाग गया। छात्रा के भाई ने इसकी तहरीर एक नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि तहरीर मिली है, नामजद सहित अन्य युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें