फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के लक्षणों के बारे में जागरूक करेगा पशुपालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बर्ड फ्लू का अब तक जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि पशुपालन विभाग सतर्कता बरत रहा है। इसके तहत अब लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी पशु चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में जलवायु बेहतर होने और कृषि उपज का क्षेत्र अधिक होने के कारण पक्षी भी बहुतायत में हैं।
ऐसे में बर्ड फ्लू फैलने का खतरा अधिक है। आशंका के मद्देनजर पशुपालन विभाग सतर्कता बरत रहा है। हालांकि अब जिले के लोगों को बर्ड फ्लू के लक्षणों और उसके बचाव के उपाय के प्रति जागरूक किया जाएगा। ऐसे में पशु चिकित्सालय के डिस्पेंसरी और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बर्ड फ्लू के लक्षण और बचाव की जानकारी भी चस्पा की जाएगी।
इनका करें पालन
-बीमारी पक्षी या मृत पक्षी मिलने पर तत्काल पशुपालन विभाग को सूचित करें।
-मुर्गी पालन आदि के स्थानों पर बेहतर साफ-सफाई रखें।
-पक्षियों को हैंडिल करने के बाद एंटीसेप्टिक लोशन से हाथ साफ करें।
-बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर तुरंत उपचार लें।
ये न करें
-बीमार या मृत पक्षी को छुएं नहीं।
-बर्ड फ्लू की सूचना वाले क्षेत्रों में न जाएं।
-पक्षियों को हाथ से दाना न खिलाएं।
-घर में पाले गए पक्षियों से भी दूरी रखें।
वर्जन
लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सभी पशु चिकित्साधिकारियों को भी आदेशित किया गया है। लोग जागरूक होंगे तो बर्ड फ्लू की पहचान करने और रोकने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, सीवीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें