फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद संग सराफा व्यवसायी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में बल्देवगंज में खड़ी दिल्ली पुलिस की गाड़ी। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली में ज्वैलर्स से लूटा गया सोना खरीदने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को पूर्व सभासद को लेकर सराफा व्यवसायी के घर पहुंची। हालांकि सराफा व्यवसायी नही मिला। इस पर पुलिस घर के सदस्यों से पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन

दिल्ली में ज्वैलर्स पिता- पुत्र से लूट करने वाले बदमाशों ने कोसीकलां के डीके ज्वैलर्स को पूर्व सभासद किशोर वाल्मीकि की मदद से सोना बेचा था। दिल्ली पुलिस ने सराफा व्यवसायी की दुकान पर छापा मारा तो व्यवसायी ने सोना खरीदने की बात कुबूल की। पुलिस ने सोना खरीदने की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने व्यवसायी डीके खंडेलवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वर्तमान में व्यवसायी डीके खंडेलवाल जमानत पर बाहर है। वहीं दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पूर्व सभासद किशोर वाल्मीकि को भी पकड़ लिया है।
पूर्व सभासद को रिमांड पर लेकर रविवार दोपहर क्राइम ब्रांच के एसआई आशीष शर्मा, कांस्टेबल बिजेंद्र, अमित, विनोद के साथ बलदेव गंज स्थित व्यवसायी डीके खंडेलवाल के आवास पर स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे तक टीम ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन सराफा व्यवसायी मौके पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ने पूर्व सभासद किशोर के घर पहुंचकर जांच की। इसके बाद दिल्ली पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें