फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबीं कमला नगर की गलियां, लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कमला नगर में गलियों में जलभराव। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। राजमार्ग किनारे स्थित कमला नगर कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण नारकीय हालात हैं। यहां गलियों में बरसात का पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। कॉलोनी के लोगों ने रविवार को पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कमला नगर कॉलोनी शहर के प्रवेश द्वार स्थित बाईपास चौराहे के निकट हाईवे के पश्चिमी छोर पर बसी है। यहां फिलहाल सफाई व्यवस्था का अभाव है। कॉलोनी से नालियों के पानी के निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। बरसात के कारण कॉलोनी के हालात बदतर हो चुके हैं। विगत एक पखवाड़े से कॉलोनी की गलियों में पानी भरा है। इस कारण कॉलोनी के लोग परेशान है।
रविवार को कॉलोनी के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नियमित सफाई न होने और जल निकासी का प्रबंधन होने के कारण कमला नगर में नारकीय हालात हैं। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. एलपी शर्मा, गौरव अतुल, अजय सोनी, श्याम सोनी, उदय मेंबर, पप्पू ,मुंशी लाल शर्मा , रामवीर चाहर, इंद्रावती, कल्याण सिंह फौजी आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें