फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में सीओ ने दिए 'सुरक्षा मंत्र', डरें नहीं छात्राएं, शिकायत करें

Mon, 21 Jan 2019 06:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते सीओ
विज्ञापन

मैनपुरी के कस्बा भोगांव में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत केएल इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इसमें सीओ भोगांव ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं डरें नहीं, वो सिर्फ शिकायत करें। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

 
सीओ प्रयांक जैन ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। मदद के लिए शिकायत करना आपकी जिम्मेदारी है। छात्राओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। वे कानून की जानकारी रखें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद लें। 

उन्होंने कहा कि छात्राएं परिजनों के साथ अपनी परेशानियां शेयर करें। सीओ ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी दी और बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है, तो वो इस नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 100 सहित हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
सीओ ने डायल 100, साइबर क्राइम आदि के बारे में भी छात्राओं को बताया। इंस्पेक्टर भोगांव एसएस पीलवान ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक बृजेश पांडेय, सचिव हृदेय पांडेय, अंसार कुरैशी, मोहिनी दुबे, राखी, निशांत पांडेय, कमल आदि का सहयोग रहा।

छात्रा दीपांशी ने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमारी सुरक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है। वहीं नव्या ने कहा कि हमें बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। जब शिकायत करेंगे तभी तो हमें पुलिस से मदद मिलेगी।

छात्रा समृद्धि ने बताया कि हमें चुप्पी तोड़नी पड़ेगी, जब हम शिकायत करेंगे, तभी पुलिस की मदद मिलेगी। कार्यक्रम काफी अच्छा है। छात्रा श्वेता यादव ने कहा कि हमें घर परिवार के साथ बातों को साझा करना चाहिए। साथ ही विरोध की आदत भी स्वभाव में होनी चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें