फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: एसपी देहात बन गए शिक्षक, छात्राओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ

Mon, 07 Nov 2022 07:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि जो छात्राएं सोशल मीडिया का प्रयोग करती हैं। वे विशेष तौर पर सावधानी बरतें और अपने व्यक्तिगत आने-जाने और रहने के बारे में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर न करें।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इसमें एसपी देहात रणविजय सिंह ने छात्र-छात्राओं का आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस दौरान पुलिस की तमाम हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी।     

 सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी 

पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ एसपी देहात रणविजय सिंह और स्कूल डायरेक्टर मनोज गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। एसपी देहात रणविजय सिंह शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं सोशल मीडिया का प्रयोग करती हैं। वे विशेष तौर पर सावधानी बरतें और अपने व्यक्तिगत आने-जाने और रहने के बारे में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर न करें। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसमें लगाम लगाने के लिए लोगों को खुद ही जागरूक होना होगा। ट्रैफिक के नियम भी उन्होंने बताए। कहा कि घर का कोई सदस्य यदि दो पहिया लेकर निकले तो हेलमेट लगाने को जरूर कहें। 

विज्ञापन

इन नंबरों पर दें सूचना 

एसआई अलवीना पठान ने मौजूद छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मनचलों से निपटने के लिए पंच मारने सहित छात्राओं को तमाम जानकारी दीं। 

छात्राएं बोलीं, अब करेंगे डटकर मुकाबला      

छात्रा शिवानी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला के जरिए काफी नई जानकारियां मिली हैं। आत्मनिर्भर बनकर समस्याओं से डटकर मुकाबला करेंगे। वहीं छात्र इच्छित गुप्ता ने कहा कि अब तक पुलिस को लेकर मन में नकारात्मक छवि थी, मगर एसपी देहात को सुनकर लगा कि अब पुलिस बदल गई है। छात्रा समी ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में महिला हेल्प लाइन के बारे में बताया गया। अब तक पता नहीं था। मुसीबत में अब इसका प्रयोग करेंगे। छात्र जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रयोग को लेकर एसपी ने जो कहा, इसका पूरी तरह से पालन करेंगे, ताकि हर परेशानी से बचे रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें