फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर

Mon, 30 Jun 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना के बाद जनपद पुलिस भी सतर्क है। कोई भी भड़काऊ पोस्ट या वीडियो वायरल किया तो सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित तीन टीमें लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

जिले में सोशल मीडिया पर आने वाली पोस्ट आदि पर एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल, साइबर टीम और थाना स्तर पर गठित टीमें सर्तकता के साथ नजर रख रही हैं। एसपी ने यह भी साफ कर दिया कि यदि किसी ने कोई भडकाऊ पोस्ट /रील/भ्रामक वीडियो डाल कर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसलिए सभी इस बात का ध्यान रखें कि ऐसी कोई भी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट आदि सोशल मीडिया पर न डालें जो कि किसी की भावनाओं को आहत करने वाली हो। जब तक सत्यता की जानकारी न हो, तब तक किसी भी पोस्ट आदि पर अपनी प्रतिक्रिया देने से भी बचें। बता दें कि इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना के बाद कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें