कासगंज के सोरों में फ्लैग मार्च करती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। आगामी दीपावली, छठ पूजा सहित अन्य पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति की अपील कर रहे हैं। कस्बाई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च शुरू किया गया है।
सोरों में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। कस्बे के कटरा बाजार, रामलाल चौराहा, लहरा रोड सहित मुख्य बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। पर्वों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। कस्बे के लोगों से कहा कि किसी भी तरह शांति भंग न होने दें।
पटियाली में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस ने व्यापारियों से शांति की अपील की। साथ ही वाहन चेकिंग भी की। वाहन चालकों को चेतावनी दी कि वे नियंत्रित गति में ही वाहन चलाएं। एएसपी आदित्यवर्मा ने बताया कि आगामी पर्वों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। लोगों से सहयोग बनाने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शांति समिति की बैठकों का आयोजन करें।