फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्यानपुर निवासी युवती दे रही थी दूसरी महिला की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएलएड परीक्षा में शुक्रवार को डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक महिला परीक्षार्थी के स्थान पर कानपुर के कल्यानपुर की युवती को परीक्षा देते पकड़ा गया। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को तृतीय पाली में डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर एक युवती को फर्जी तरीके से दूसरे की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार कक्ष निरीक्षकों के साथ कक्ष संख्या एक में परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र मिलान कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षार्थी प्रियंका पुत्री रामदास जो श्रीरामदास महाविद्यालय परतापुर किशनी की परीक्षार्थी हैं के स्थान पर परीक्षा दे रही युवती का फोटो मिलान नहीं खाया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा दे रही युवती से पूछताछ की। पहले तो वह अपने को प्रियंका ही बता रही थी, लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कोमल यादव पुत्री अजय यादव निवासी कल्यानपुर जनपद कानपुर बताया। केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार और पर्यवेक्षक रघुराज सिंह पाल ने फर्जी परीक्षार्थी बन परीक्षा दे रही युवती कोमल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक ने युवती के विरुद्ध थाना कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विजय गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें